vrsamachar
SLIDER POST

Amisha Patel को इस गंदी हरकत के चलते जाना पड़ा कोर्ट, अपने ही करतूत पड़ रहे भारी, अदाकारा के छूटे पसीने, जानें पूरा सच

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने आज रांची की अदालत में सरेंडर कर दिया। अमीषा पटेल को 21 जून को फिर से कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है। अमीषा पटेल आज दोपहर करीब 12 बजे चेहरा ढककर रांची सिविल कोर्ट पहुंचीं। मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन अभिनेत्री ने एक …

Amisha Patel को इस गंदी हरकत के चलते जाना पड़ा कोर्ट, अपने ही करतूत पड़ रहे भारी, अदाकारा के छूटे पसीने, जानें पूरा सच
X

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने आज रांची की अदालत में सरेंडर कर दिया। अमीषा पटेल को 21 जून को फिर से कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है। अमीषा पटेल आज दोपहर करीब 12 बजे चेहरा ढककर रांची सिविल कोर्ट पहुंचीं। मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन अभिनेत्री ने एक शब्द नहीं कहा।

बता दे कि रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी, धमकी देने और चेक बाउंस का आरोप लगाया है। दरअसल, फिल्म बनाने के लिए उसने अमीषा को 2.5 करोड़ रुपये दिये थे। फिल्म नहीं बनी, तो उसने अपना पैसा मांगा। अमीषा पटेल ने चेक के जरिये पैसे का भुगतान किया, लेकिन चेक बाउंस हो गया। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा।

अमीषा पटेल का रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर

यह मामला वर्ष 2017 का है, जिसमें रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई। इस दौरान अमीषा से फिल्मों में उन्हें पैसे लगाने को ऑफर मिला। आरोपों के मुताबिक फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए। अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया है। अजय कुमार सिंह की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने पैसे की मांग की थी। अभिनेत्री की ओर से उन्हें चेक दिया गया था, जो बाउंस हो गया था। इसी केस में अमीषा पटेल पर वारंट जारी किया गया था। जिसमें उन्हें सरेंडर करना पड़ा, हालांकि उन्हें कोर्ट ने जमानत दे दी।

Next Story
Share it