vrsamachar
RECIPES

Sattu paratha Recipe: सर्दियों के मौसम में पूरे परिवार को खिलाएं सत्तू का पराठा, जानिए बनाने का आसान तरीका

Sattu paratha Recipe: सर्दियों के मौसम में पूरे परिवार को खिलाएं सत्तू का पराठा, जानिए बनाने का आसान तरीका
X

खाना पीना तो हर किसी को पसंद होता है। खासकर सर्दियों के मौसम में कुछ चटपटा खाने का ही मन करते रहता है इसके अलावा नहीं खाते हैं सत्तू से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दे कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है काले चने से तैयार किए गए सत्तू में प्रोटीन होता है। आप इसे खाने के बाद सारा दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं। यह आपके शरीर को गर्म भी रखता है कई लोग ऐसे हैं जो सत्तू का ड्रिंक भी बना कर पीते हैं। लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में सत्तू के पराठे की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे। आप सत्तू का पराठा बच्चों के टिफिन में भी पैक करके दे सकते हैं इससे पाचन क्रिया भी मजबूत बनी रहती है।

सत्तू पराठा बनाने की सामग्री

सत्तू– 2 कप

गेहूं का आटा- 3 कप

अजवाइन- आधा चम्मच

लहसुन– 5 कूटी हुई

प्याज – दो बारीक कटे

अदरक- एक चम्मच बारीक कटे

अमचूर– एक चम्मच

हरी मिर्च- 2 से 3 बारीक कटी हुई

नींबू- एक

हरी धनिया– 2 से 3 चम्मच कटी हुई

नमक– स्वादानुसार

घी- दो चम्मच

सरसों तेल– आधा कटोरी

सत्तू पराठा बनाने की विधि

सत्तू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथ लें। इसके लिए छने हुए आटे में एक चम्मच घी और आधा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए और इसमें पानी डालकर गूथ लीजिए। अब इसे एक तरफ रख दें।

सत्तू मसाला बनाने के लिए एक बाउल में सत्तू, अदरक, लहसुन, कटा हरा धनिया, अजवाइन, नींबू का रस और दो चम्मच सरसों का तेल अच्छी तरह मिला लें। सब कुछ मिलाएं और एक तरफ रख दें।

पराठा बनाने से पहले आटे को एक बार फिर से गूथ लीजिए। इसके बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें। अब इसमें आलू पराठे की तरह सत्तू मसाला भरें और धीरे से बेल लें। जब यह तैयार हो जाए तो इसे गर्म तवे पर सुनहरा होने तक भून लें। इसे अचार और दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Rohit Kumar

Rohit Kumar

Has about 3 years of experience in the field of media. Started career with VR100 news channel, where worked on digital media for 1 year. After this, I got the experience of working on input for about 2 months in NextKhabar channel. After this, he got 2 years experience as Anchor cum Producer in National India News. Now serving in Vrsamachar website. Working here on gadgets and entertainment news. Our aim is to deliver great stories to the people.


Next Story
Share it