Health Tips: शरीर में है प्रोटीन की कमी तो हलके में ना लें, जानिए रोजाना कितना करें सेवन

Update: 2024-04-03 05:27 GMT

हमें अपने शरीर को स्वस्थ रहने के लिए हर तरीके के पोषक तत्वों की जरूरत होती है तभी हमारा शरीर दुरुस्त रहता है। ऐसे में हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी प्रोटीन है। कई लोग कंफ्यूज होते हैं कि हमें रोजाना कितना प्रोटीन लेना चाहिए, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप शरीर में प्रोटीन की मात्रा कितनी रखें। आपको बता दे की हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में प्रोटीन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रोटीन न केवल हमें स्वस्थ रखता है बल्कि हड्डियों को भी मजबूत बनाता है संपूर्ण सेहत के लिए काफी जरूरी है। इसके अलावा शरीर में प्रोटीन की कमी होने से कई तरह की परेशानियां होने लग जाती हैं मोटापा, हड्डियों में कमजोरी, बाल झड़ना, त्वचा से जुड़ी समस्याएं और कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम इसलिए जरूरी है कि आप प्रोटीन जरूर लें। इसके अलावा आज हम आपको बताएंगे की कितनी उम्र में कितना प्रोटीन लेना चाहिए।

उम्र के हिसाब से कितना प्रोटीन ले

अगर आपकी उम्र 1 से 13 साल की है तो आप 13 ग्राम प्रोटीन खाएं। इसके अलावा 4 से 8 साल के लोगों के लिए 19 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है। 9 से 13 साल के लोगों के लिए 34 ग्राम प्रोटीन, 14 से 18 साल के लोगों के लिए 52 ग्राम प्रोटीन, 14 से 18 साल के लोगों के लिए 46 ग्राम प्रोटीन प्रोटीन शरीर में त्वचा, बाल, नाखून, मांसपेशियों, हड्डियों और आंतरिक अंगों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह कोशिकाओं और ऊतकों के निर्माण, मरम्मत और उपचार में भी मदद करता है। प्रोटीन की कमी से भी फ्रैक्चर हो सकता है। बढ़ती उम्र के साथ मांसपेशियों, हड्डियों का घनत्व और ताकत कम हो जाती है, इसलिए बुजुर्गों को वयस्कों की तुलना में अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है, विशेषज्ञों की सलाह पर वे प्रोटीन युक्त आहार ले सकते हैं।

कैसे पूरी होगी प्रोटीन की कमी

अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो गई है, तो आपको कुछ ऐसे फूड्स हैं जिससे प्रोटीन की कमी रिकवरी हो सकती है। यह ऐसे फूड्स हैं जिम प्रोटीन की हाई मात्रा पाई जाती है। हेल्दी डाइट के साथ आप शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति के लिए सी फूड, मीत, अंडा, बींस, डाल, ड्राई फ्रूट्स और सोया प्रोडक्ट्स खा सकते हैं इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके अलावा अगर आप डायरी प्रोडक्ट जैसे दूध पनीर छाछ लेते हैं तो इनमें भी प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा साबूत अनाज और सब्जियों में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है इनके सेवन से प्रोटीन की कमी दूर हो जाती है।

Tags:    

Similar News