Weather Update: प्रदेश में एक बार फिर बदला है मौसम का मिजाज बूंदाबांदी के हैं आसार

By :  Vishal rao
Update: 2024-03-07 04:56 GMT

आज मौसम कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है दो-तीन दिन से दिल्ली एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाएं चल रही है। इसी तरफ आसमान में भी बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है। इतना ही नहीं दिन में दक्षिण पूर्व और उत्तर पूर्व से हवाई चलने का अनुमान है। वहीं, रविवार यानी कि आज के दिन सुबह के तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया गया है यह गिरावट 6 मार्च तक रहेगी। आज हम जानेंगे कि दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ अलग हिस्सों में भी कैसा मौसम रहने वाला है।

8 मार्च को बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार देखा जाए तो आज के दिन मौसम काफी स्थिर रहने वाला है। 4 मार्च के बाद से ही मौसम में बदलाव देखा जाएगा, जबकि आज के दिन तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग की तरफ से 8 मार्च को दिन के समय अच्छी धूप खिलने का अनुमान लगाया गया है इससे पहले मौसम का मिजाज कुछ अलग ही रहेगा। कल की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई इसके बाद तेज हवाएं चलने लगी अचानक से पारा गिर गया। शनिवार की बात करें तो दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। सुबह के समय में बादल छाए रहे वही दिन भर सूरज की धूप हल्की रही। रविवार के दिन सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

मुंगेशपुर में मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिल्ली में मौसम शनिवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 18 पॉइंट 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं यह तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। वहीं, शनिवार को दक्षिण पश्चिम व दक्षिण पूर्व दिशाओं से 24 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही थी सुबह 8:30 बजे तक 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। सुबह 8:30 बजे तक मुंगेशपुर में सबसे ज्यादा 3.5 एमएम बारिश दर्ज हुई है।3

Tags:    

Similar News