Entertainment
Vishal kumar
Send an email
November 3, 2025
धर्मेंद्र को लेकर आई बुरी खबर, 89 साल के धर्मेंद्र ICU में हुए एडमिट, आनन-फानन में लेकर जाया गया था हॉस्पिटल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अचानक स्वास्थ्य में गिरावट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर एहतियातन आईसीयू में रखा गया है, हालांकि चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है और महत्वपूर्ण पैरामीटर सामान्य सीमा में हैं। इस खबर ने उनके चाहने वालों में चिंता पैदा कर दी है, और सोशल मीडिया पर प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
