DA Hike: कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा, डीए में हुई वृद्धि न्यूनतम वेतन हुआ निर्धारित

By :  Vishal rao
Update: 2024-04-08 06:02 GMT

अपने कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अहम फैसला लिया जाता है। वही अभी न्यूनतम वेतन की दरें निर्धारित कर दी गई है। इसके बाद एक अक्टूबर से 31 मार्च तक यह वेतन जारी रहेगा। इतना ही नहीं कर्मचारियों के वेतन में हजार से ₹1500 तक का इजाफा भी किया जाएगा। परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने श्रमिक कर्मचारी के हित में यह बड़ा फैसला लिया है। दरअसल अनुसूचित कार्यरत कर्मियों श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन निर्धारण किया गया है। इतना ही नहीं उपभोक्ताओं के लिए मूल्य सूचकांक और परिवर्तनशील महंगाई भत्ता के आधार पर अनुसूचित योजना कार्य 1 अक्टूबर से 31 मार्च के बीच निर्धारित किया जाएगा। इस समय के दौरान कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाएगा। आपको बता दें कि न्यूनतम वेतन की दर 45 अनुसूचित नियोजन, कृषि योजना, अगरबत्ती नियोजन और तंबाकू विनिर्माण के लिए दैनिक और मासिक वेतन निर्धारित की गई है।

न्यूनतम वेतनमान की नई दरें

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए नई वेतनमान की दर निर्धारित की गई है। जो कर्मचारी जोन ए में आते हैं उनके लिए वेतन और परिवर्तनशील महंगाई भत्ता मिलकर वेतन निर्धारण किया गया है। वही कुशल कर्मियों और श्रमिकों के वेतनमान 12830 रुपए निर्धारित किए गए हैं। वही नए वेतनमान के अनुसार अब श्रमिकों को 12050 का भुगतान किया जाएगा जो, अर्ध कुशल श्रमिक है उनके लिए 11270 का भुगतान किया जा रहा है।

अगरबत्ती उद्योग के लिए न्यूनतम वेतन की दर

आपको बता दे कि कुशल कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन की दर निर्धारित की गई है। ए जोन में आने वाले कर्मचारियों का वेतन 10620 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा जो कर्मचारी जोन बी में आते हैं उनका वेतन 100360 निर्धारित किया गया है। वही जो कर्मचारी सी जोन में आते हैं उनका वेतन 10100 रुपए प्रति महान निर्धारित किया गया है। आपको बता दे कि जो अर्ध कुशल कर्मचारी हैं उनका न्यूनतम वेतन निश्चित हो चुका है। जिसमें से ए जोन में आने वाले कर्मचारियों का वेतन 10,620 रुपए है। बी जोन में आने वाले कर्मचारियों का वेतन 11,000 है। वही सी जोन और में आने वाले कर्मचारियों का वेतन 10,750 प्रति माह है। अगर कुशल कर्मचारियों के वेतन की बात की जाए, तो ए जोन के कर्मचारियों का वेतन 12050 तय किया गया है। बी जोन के कर्मचारियों का वेतन 11790 रुपए निर्धारित किया गया है। सी जॉन के कर्मचारियों का वेतन 11530 निर्धारित किया गया है।

Tags:    

Similar News