शादी के तीसरे दिन बाद दुल्हन को ले गई पुलिस, दूल्हे के सारे अरमान हुए चकनाचूर, मामला हैरान कर देगा

By :  Vishal rao
Update: 2024-03-29 06:01 GMT

किसी भी कपल की जब नई शादी होती है तो उनके बहुत सारे अरमान होते हैं जिनके लिए कपल को एक साथ कंफर्टेबल होने में काफी समय लग जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बता रहे हैं जिसमें शादी के तीसरे दिन बाद ही पुलिस दुल्हन को उठा ले जाती है और दूल्हे के सारे अरमान धरे के धरे रह जाते हैं। यह पूरा मामला आगरा के ट्रांस यमुना थाने इलाके में नई नई दिल्ली दुल्हन के साथ हुए कांड का है जहां पर शादी के तीसरे ही दिन पुलिस उसे पकड़ कर ले जाती है इसके अलावा दूल्हे के सारे अरमान चकनाचूर हो जाते हैं। यह पूरा मामला दूल्हा अपने घर वालों को बताता है जिनके पैरों तले जमीन भी खिसक जाती है पूरे परिवार में दुख का माहौल है उधर पुलिस भी छानबीन करने में जुटी हुई है।


आपको बता दे की आगरा के ट्रांस यमुना थाना इलाके के नगला रामबल के रहने वाले अनिल कुमार की शादी 18 दिसंबर को मंदिर में हुई थी इसके बाद ही शादी के तीसरे दिन पुलिस उनकी दुल्हन को गिरफ्तार करके ले गई पुलिस का यह कहना है की दुल्हन पर ठगी करने का आरोप है। आपको बता दे की शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन फरार हो चुकी थी। वही दुल्हन ने यह शादी भी दूल्हे के साथ ठगी करने के लिए ही रचाई थी। वही दुल्हन के पकड़े जाने के बाद उसकी गैंग के कई सदस्य की तलाशी की जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिल शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा था इसके बाद उनके परिचित राजेश कुमार दोहरे ने कहा था कि उन्हें उनकी बताई दुल्हन से शादी करना चाहिए इसके बाद सुनील ने दुल्हन के परिवार वालों से अनिल की मुलाकात कराई।


आपको बता दे की व और वधू पक्ष की जान पहचान होने के बाद लड़की का नाम रजनी बताया गया जो की बेहद ही गरीब परिवार से है। ऐसे में दोनों परिवार का खर्च दूल्हे को ही उठाना था इसके बाद अनिल राजी हो गए और 70,000 रुपए लड़की वालों को दे दिए। सुहागरात के बाद दुल्हन बीमार होने का नाटक करने लगी। इसके बाद वह क्लेम लेने के बहाने पति के साथ घर से निकली। वह अपने पति को लेकर हाथरस रोड पर गई, वहां प्रदीप पहले से ही मौजूद था, इसलिए उसने अपने पति से बहाना बनाया और प्रदीप के साथ भाग गई। फिर तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस ने दुल्हन को ढूंढ निकाला।

Tags:    

Similar News