वाह बेटे मौज करदी: जमीन नहीं बेची, तो सरकार ने घर के चारों ओर बना दिया हाईवे, अब हो रहा पछतावा!
चीन में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग शख्स ने अपनी जमीन और घर के बदले सरकार की दी गई मोटी रकम लेने से इनकार कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि अब उनका घर हाईवे के बीच फंसकर रह गया है। यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, और इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है।
सरकार और बुजुर्ग के बीच विवाद
दरअसल, चीन के हुनान प्रांत में एक हाईवे का निर्माण किया जा रहा था। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने जमीन अधिग्रहण का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों को इसके बदले मुआवजा भी दिया जा रहा था। वहीं, हुआंग पिंग नाम के एक बुजुर्ग ने सरकार से जमीन बेचने के बदले ₹2 करोड़ (लगभग £180,000) की पेशकश को ठुकरा दिया। पिंग को लगा कि उन्हें इससे भी ज्यादा पैसा मिल सकता है।
सरकार ने कई बार बुजुर्ग को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माने, तो सरकार ने उनके घर के चारों तरफ हाईवे बना दिया। अब उनका घर बिजी हाईवे के बीचों-बीच कैद होकर रह गया है।
पैसे की लालच में सब कुछ खो दिया
हुआंग पिंग अपनी पत्नी और पोते के साथ इस घर में रहते हैं। उनके घर से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता एक सुरंग है, जो हाईवे से होकर गुजरती है। पहले उन्हें लगा कि उनका फैसला सही था, लेकिन अब उन्हें इस बात का पछतावा हो रहा है। अगर उन्होंने सरकार की बात मान ली होती, तो शायद आज उनकी यह हालत नहीं होती।
घर बना टूरिस्ट अट्रैक्शन
हालांकि, इस घटना के बाद पिंग का घर चर्चा का विषय बन गया है। अब यह घर एक टूरिस्ट अट्रैक्शन में बदल गया है। लोग इसे देखने और तस्वीरें खींचने के लिए आने लगे हैं। पिंग अब इस स्थिति से फायदा उठाने की सोच रहे हैं। उन्होंने अपने घर को पर्यटकों के लिए कमाई का जरिया बनाने का प्लान शुरू कर दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर वायरल हो गया है। इसे @IbraHasan_ नामक यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने पूरा किस्सा भी लिखा। इस पोस्ट को 5,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं।
Read More: Saif Ali Khan Enemy Property Case: क्या सैफ अली खान की 15,000 करोड़ की संपत्ति जाएगी सरकार के पास?
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स हैरान हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि अब वह इस घर को किसी कैफे में बदल सकता है और अच्छा पैसा कमा सकता है। दूसरे ने सुझाव दिया कि वह इसे रेस्टोरेंट में बदल सकते हैं, जिससे उनका बिजनेस बढ़ सकता है। वहीं, तीसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत।”
सबक देने वाली घटना
यह घटना इस बात का उदाहरण है कि पैसे की लालच कभी-कभी बड़े नुकसान में बदल सकती है। हुआंग पिंग की जिद ने उन्हें ऐसी स्थिति में डाल दिया, जहां वह अपने फैसले पर पछता रहे हैं। अब वह अपने घर को कमाई के नए साधन के रूप में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। यह घटना सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।