विराट कोहली के बायोपिक में नजर आएंगे रणबीर कपूर, एक्टर ने किया खुलासा

By :  Vishal rao
Update: 2024-04-06 07:28 GMT

बॉलीवुड की दुनिया में रोजाना कई फिल्में आती हैं जो की कई कहानियों पर आधारित होती हैं। वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी है जिन्हें किसी महान व्यक्ति के व्यक्तित्व पर बनाया गया है जिसे बायोपिक के बारे में जाना जाता है। इसी तरह से इस वक्त खबर यह है कि भारतीय क्रिकेटर्स इस समय खूब चर्चे में है क्योंकि कल यानी कि बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में पूरे देश में अलग ही एक्साइटमेंट है। यह केवल मैच ही नहीं बल्कि हमारे भारत देश का गर्व भी है जहां पर इतने होनहार खिलाड़ी मौजूद हैं। आपको बता दे कि यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जब भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया। भारत की इस बड़ी उपलब्धि से पूरी टीम को गर्व महसूस हो रहा है। इसी बीच विराट कोहली ने भी रिकॉर्ड तोड़कर फैंस का दिल जीत लिया है। इस महा मुकाबला को देखने के लिए बॉलीवुड के सितारे भी मौजूद थे।

रणवीर ने दिया प्यारा जवाब

आपको बता दें कि इस खेल के दौरान बॉलीवुड के एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म एनिमल को भी प्रमोट किया है इसके बाद उन्होंने क्रिकेट की भी खूब चर्चा की है। इसके अलावा रणबीर कपूर ने यह भी बताया है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं। लेकिन इस दौरान जब रणबीर कपूर से यह पूछा गया कि क्या वह विराट कोहली का बायोपिक करना चाहोगे तो इस बात पर एक्टर ने बड़ा ही खूबसूरत सा जवाब दिया है। उन्होंने यह कहा है कि विराट कोहली खुद इतने हैंडसम है कि अगर कभी उनकी बायोपिक बनी तो खुद उन्हें अपना रोल निभाना चाहिए वह बॉलीवुड के कई स्टार्स से स्मार्ट है।

विदेश में खूब चल रही है एनिमल

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल की बात की जाए तो यह फिल्म 1 दिसंबर को सभी सिनेमा घरों में रिलीज होने के लिए तैयार हो चुकी है। इतना ही नहीं यूएस में एनिमल 30 नवंबर को रिलीज हो रही है। आपको बता दें की फिल्म एनिमल को लेकर विदेश में लोगों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है इसी बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एनिमल अमेरिका में 888 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। यह नंबर पठान जवान जेलर और टाइगर 3 से भी ज्यादा है।

Tags:    

Similar News