रोहित शर्मा कैसे मार लेते है लंबे लंबे छक्के, क्या है हिटमैन का डाइट और जिम प्लान

By :  Vishal rao
Update: 2024-02-25 07:05 GMT

इंडियन क्रिकेट टीम के जांबाज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने खेल के दौरान लंबे-लंबे छक्के मारते हैं। कई बार रोहित शर्मा को मॉन्स्टर हिट लगाने के लिए हिटमैन का नाम भी दिया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने लंबे-लंबे छक्के लगाने का राज क्या है। दरअसल इसके पीछे रोहित शर्मा की डाइट और जिम का सीक्रेट है। आपको बता दे की वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा ने अपना शानदार प्रदर्शन दिया है। दरअसल हिटमैन के बल्ले से 402 रन निकल चुके हैं। जिसमें से 20 लंबे-लंबे छक्के भी लगाए गए हैं तो चलिए जानते हैं कि क्या है उनका सीक्रेट। खेल के मैदान में रोहित शर्मा अपना बेहद ही तगड़ा प्रदर्शन देते हैं एक बार खिलाड़ी ने बल्ला उठाया तो छक्के ही छक्के उगलते नजर आते हैं।

ये भी पढ़े: Breakfast Recipe: तेज भूख को भी शांत करेगी ये अंडे से बनी डिश, ब्रेकफास्ट में जरूर करें ट्राई

कैसा है रोहित शर्मा का डाइट प्लान

कई बार ऐसा भी हुआ है कि रोहित शर्मा को अपनी फिटनेस के चलते आलोचना सहना पड़ा है। लेकिन सच्चाई यह है कि रोहित शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर काफी ध्यान देते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा ब्रेकफास्ट में एंड ओट्स और फल खाते हैं। इसके बाद लंच में उनका डायट कुछ ऐसा रहता है कि वह ब्राउन राइस, चिकन और सब्जियां खाते हैं। डिनर में ग्रिल्ड फिश, सलाद और सब्जियां खाना पसंद करते हैं। भारतीय कप्तान के डाइट में कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन और फैट भी शामिल होता है।


भारतीय टीम में कब हुआ डेब्यू

आपको बता दें कि रोहित शर्मा के डाइट में कार्ब्स बहुत कम होते हैं जिससे कि मेटाबॉलिज्म काफी दुरुस्त रहता है। वह अपने डाइट में कोलेस्ट्रॉल को दूर रखते हैं। इस तरह से वह खुद को बेहद फिट और एक्टिव रखते हैं। जिम में रोहित शर्मा ट्रेनर के साथ बहुत ज्यादा वक्त बिताते हैं। वह कोर वर्कआउट पर ध्यान देते हैं, जिससे कि उनके मसल पावर में तेजी आती है। इतना ही नहीं भारतीय कप्तान जिम में लेग लिफ्ट पुलअप और पुशअप्स जैसी एक्सरसाइज भी करते हैं। आपको बता दे कि रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए 2007 में ही अपना डेब्यू किया था और अब तक वह पूरे 52 टेस्ट, 258 वनडे और 148 T20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल चुके हैं।

Tags:    

Similar News