अलग-अलग पुरुषों से हुई प्रेग्नेंट: महिला ने पैदा किया 19 बच्चे, बोली जब तक रहूंगी फिट तब तक करूंगी पैदा

Update: 2024-02-16 13:34 GMT

एक जमाना हुआ करता था जब लोग एक परिवार में 8-10 बच्चे पैदा करते थे। वहीं अब जमाना काफी आगे बढ़ चुका है और लोग एक से दो बच्चा ही करते हैं इससे अधिक नहीं मां बनना एक महिला के लिए बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है यह एक ऐसा अनुभव है। जिसमें मां अपने बच्चों की कामना के लिए कई मन्नतें मांगती है अस्पताल के चक्कर लगाने से भी नहीं घबराती है। आज हम आपको कोलंबिया की एक महिला के बारे में बताने वाले हैं जो मेडेलिन में रहती है इस महिला ने नौ बार बच्चों को जन्म देने का एहसास महसूस किया है और 20 वी बार मां बनने जा रही है।

ये भी पढ़े: कुत्ते की तरह लड़की को रोड पर घूमने निकले महिला, हैरान रह गए लोग, अजीबोगरीब नजारा देख उड़े सबके होश

महिला को मिलता है लाभ

आपको बता दे कि इस महिला की कहानी मातृत्व की एक खूबसूरत कहानी है इसके पीछे कारण कुछ और नहीं है। दरअसल 39 वर्षीय महिला ने अभी तक 19 बच्चों को जन्म दिया है और अकेले उनकी देखभाल कर रही है उनकी यह इच्छा है कि जब तक वह शारीरिक रूप से सक्षम है तब तक वह बच्चे पैदा करती रहेगी। हालांकि इसके पीछे कारण क्या है कोई नहीं जानता कारण भी वाकई में दिलचस्प है। दरअसल महिला एक तरह का बिजनेस चल रही है वह जितने अधिक बच्चे पैदा करती है, उतना ही अधिक लाभ उसे मिलता है दरअसल सरकार उन्हें बच्चों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है जिससे उनका गुजारा चलता है।


अनोखा है महिला का यह संकल्प

आपको बता दे की सरकार की तरफ से महिला को आर्थिक सहायता दी जाती है। इतना ही नहीं उनका पूरा परिवार छोटे से तीन कमरे वाले घर में रहता है जहां पर सरकार से हर महीने लगभग 510 डॉलर रुपए दिए जाते हैं इसके अलावा सहायता के कई स्रोत हैं। सरकार से ही नहीं बल्कि स्थानीय चर्च और पड़ोसियों से भी मदद मिल जाती है। जब महिला से पूछा गया कि बच्चों के पिता उनकी मदद क्यों नहीं करते हैं तो उन्होंने यह बताया है कि पिता गैर जिम्मेदार हैं भले ही सरकार से आर्थिक मदद मिलती हो कभी-कभी उन्हें भोजन के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। इसके अलावा महिला ने यह भी कहा है कि वह तब तक बच्चे पैदा करती रहेंगे। जब तक उनका शरीर एकदम स्वस्थ है जैसे ही उनके बच्चे बड़े होंगे वह घर छोड़कर चले जाएंगे लेकिन वह अपने इस अंगूठे उद्देश्य में हमेशा लगी रहेगी।

Similar News