भारत में दुनियाँ का सबसे बड़ा परिवार: 39 पत्नियां, 94 बच्चे, 100 कमरों के घर में हर बीवी को रखा! पैदा कर दिए 94 बच्चे

Update: 2024-03-06 06:01 GMT

आज के जमाने में सामूहिक परिवार में रहना लोग बहुत कम ही पसंद करते है। लोगों का मानना है कि छोटा परिवार सुखी ज्यादा खुशी रहता है। इस महंगाई के जमाने में परिवार के 4 सदस्यों का खर्चा चलाना मुखिया के लिए काफी मुश्किल होता है। लेकिन आज आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे है जिसमें दस बीस नहीं बल्कि 181 लोग एक साथ रहते है। जी हां हम बात कर रहे है मिजोरम के आइजॉल की। जिओना नाम का ये शख्स बीवी और बच्चों सहित 181 लोगों के साथ रह रहा है। मिजोरम के रहने वाले इस चाना परिवार को दुनिया का सबसे बड़ा परिवार कहा जा रहा है।

100 कमरों के मकान में रहते हैं


आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस परिवार में 181 सदस्य हैं जो 100 कमरों के एक घर में एक साथ रहते हैं। इस परिवार के मुखिया हैं जिओना चाना जिनकी 39 पत्नियां, 94 बच्चे, 14 बहुयें, 33 पोते-पोतियां और एक परपोता है। जिओना को अपने इस परिवार पर बड़ा गुरूर है। जिओना इस घर में राजा की तर39 पत्नियां, 94 बच्चे, ये है 100 कमरों के घर में रहने वाला दुनिया का सबसे बड़ा परिवारह रहते हैं। वह पेशे से बढ़ाई का काम करता है। घर के ग्राउंड फ्लोर पर बनी बैठक में उन्होंने अपनी कई शानदार तस्वीरें भी लगाई हुई है। वे खाने की मेज पर इस क्रम में बैठते हैं कि सबसे युवा पत्नियों से शुरू करते हुए बुजुर्ग पत्नियां उनसे दूर दूसरे हिस्सों में बैठ पाती हैं। जिओना की सबसे युवा बीवी 33 साल की हैं, जिनसे उनकी शादी 2000 में हुई थी। उनकी पत्नी उन्हें इलाके का सबसे हैंडसम आदमी मानती हैं।

ये भी पढ़े: कलयुग का सबसे अमीर राजा: 16,000 एकड़ जमीन, 38 प्लेन, 300 कार, सोने की 52 नाव, 524 करोड़ का पेट्रोल खर्चा, खुद को मानता है भगवान राम

घर में लगता है इतना राशन

रॉयटर्स के अनुसार जिओना का जन्म 1945 में हुआ था. वो अपनी सबसे पहली पत्नी से 17 साल की उम्र में मिले थे जो उनसे 3 साल बड़ी थीं. ये परिवार एक ईसाई समुदाय का है जिसे चाना पॉल के नाम से जाना जाता है और इसके 2 हजार अनुयायी हैं. इस शख्स के दादा ने 1942 में इस समुदाय का गठन किया था और ये समुदाय पॉलीगैमी बहुविवाह की इजाजत देता है. परिवार के हर सदस्य को अलग काम दिया गया है. घर में एक बड़ा किचेन है जहां करीब 180 लोगों के परिवार के लिए खाना बनता है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक घर में एक दिन में 45 किलो चावल, 30-40 मुर्गे, 25 किलो दाल दर्जनों अंडों की खपत हो जाती है.

Tags:    

Similar News